अल्मोड़ा, मई 29 -- मुकेश सक्टा, सल्ट। ब्लॉक में गुलदार और बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार रतखाल में गुलदार ने पालतू मवेशी को मार दिया। इससे लोगों में डर के साथ गुस्सा भी है। जिपं सदस्य मनमोहन बंगारी, संजय जोशी, सोनू, डिकर सिंह बंगारी, तेज सिंह आदि का कहना है कि गुलदार लगातार पालतू जानवरों को मार रहे हैं। इससे लोगों की आर्थिकी का सहारा छिन रहा है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गुलदार ने पालतू जानवर को मार दिया यह भी पढ़ें- रमनम में दिनदहाड़े दिखे गुलदार ने फैलाई दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...