नई दिल्ली, जून 16 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर से इंडियन बॉक्स ऑफिस का इतिहास ही बदल दिया है। उनकी दोनों फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और दुनियाभर में कहानी और किरदारों को पसंद किया गया। अब रणवीर के ससुर प्रकाश पादुकोण ने फिल्म धुरंधर देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म को थोड़ी ज्यादा खून-खराबे वाली बताया। दामाद रणवीर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की। पूरा परिवार साल में एक बार जरूर साथ में वेकेशन पर जाते हैं। साथ स्पोर्ट्स और मूवीज को लेकर बातें करते हैं।धुरंधर में है खून-खराबा इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में प्रकाश पादुकोण ने फिल्म धुरंधर के बारे में कहा कि ये एक शानदार फिल्म है। बहुत ही अच्छे तरीके से इसे बनाया गया है। एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है। बस हमें लगा कि इसमें थोड़ा ज्यादा खून-खराबा ...