नई दिल्ली, मई 27 -- द फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से अचानक बाहर निकलने के कारण रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। फरहान ने रणवीर के अचानक फिल्म से बाहर निकलने के बाद वर्कर्स बॉडी को अप्रोच किया था। यह मामला काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है। अब मनोज बाजपेयी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।मनोज ने क्या कहा पीटीआई से बात करते हुए मनोज ने कहा, 'मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा कि इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वे लोग सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसको लेकर कोई डिटेल जानकारी नहीं है। लेकिन मैं यही कह सकता हूं कि एक कलीग और साथ के फ्रेटर्निटी मेंबर होने के नाते हमें आशा है कि ये मैटर जल्द ठीक हो जाओ।' यह भी पढ़ें- रणवीर अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जा...