नई दिल्ली, जनवरी 28 -- बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह एक इवेंट में कांतारा मूवी के एक सीन की मिमिक्री करके बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। बेंगलुरु के एक वकील प्रशांत मेथल ने रणवीर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। प्रशांत ने रणवीर पर 'चामुंडी दैव' का मजाक उड़ाने के सिलसिले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के निर्देश के बाद बेंगलुरु पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा विवाद गोवा में आयोजित 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) के दौरान हुई एक घटना से जुड़ा है।एक्टर ने मना करने के बावजूद की नकल ताजा जानकारी के मुताबिक प्रशांत मेथल खुद को 'चावुंडी दैव' का भक्त बताते हैं। फिल्म में जिन देवता का जिक्र है उन्हें कर्नाटक में 'भूत कोला' ...