नई दिल्ली, मई 30 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद, रणवीर सिंह को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के साथ-साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में इंडस्ट्री में 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद में कई स्टार्स रणवीर के सपोर्ट में हैं तो कई उनके खिलाफ होते हुए फरहान के फैसले को सही बता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फरहान और रणवीर सिंह के बीच चल रहे विवाद में सलमान खान ने बीच-बचाव किया। वहीं, अब इस खबर का सच सामने आ चुका है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई?ये महज एक अफवाह है फरहान अख्तर और र...