नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर बेटी दुआ के साथ तस्वीरें शेयर कर धमाका कर दिया। ये मौका था बेबी दुआ के दूसरे बर्थडे का। इस खास मौके पर दीपिका ने अपना बेबी बंप भ फ्लॉन्ट किया। तस्वीरों में दीपिका और रणवीर नन्हीं दुआ पर प्यार लुटाते नजर आए। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ गई है। कुछ यूजर्स ने दुआ को पापा रणवीर की कॉपी बताया।दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ को बताया सबसे क्यूट दीपिका और रणवीर ने जो तस्वीर शेयर की उसमें दुआ सारी लाइमलाइट ले गईं। स्टारकपल ने फोटोशूट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेबी दुआ और हमारा दिल बढ़ता ही जा रहा है। आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने बेबी दुआ को सबसे क्यूट स्टार किड बताया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वो...