नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- मशहूर कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' को लेकर चर्चा में हैं। समय ने एक घंटे 20 मिनट के इस शो में खुलासा किया था कि जब वह 'इंडियाज गॉट लैटेंट' की वजह से मुश्किलों में फंस गए थे, तब राखी सावंत ने उनका साथ दिया था। लेकिन अब खुद राखी सावंत, समय रैना के एक मजाक पर भड़क गई हैं और उन्होंने कॉमेडियन को सरेआम चेतावनी दे दी है।'समय मेरा बेस्ट फ्रेंड है' हाल ही में जब राखी 'बिग बॉस मराठी' से बाहर आई हैं। आज जब पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया तब उन्होंने उसने समय रैना से जुड़ा सवाल पूछा। पहले तो राखी ने कहा, 'समय मेरी जान है। मेरा दिल है। मेरा बेस्ट फ्रेंड है। वो इंस्टाग्राम पर सिर्फ मुझे फॉलो करता है। वाे बहुत अच्छा इंसान है। मेरा पूरा सपोर्ट है उसको।' यह भी पढ़ें- समय का दोस्त बलराज कौन है, उनका पूरा नाम क्या ह...