नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म दिवाली के मौके पर थिएटर में रिलीज हो रही है। 'रामायण' के इस नए वर्जन का ऑडियंस इंतजार कर रही है। रणबीर अपने करियर में पहली बार 'राम' बनने वाले हैं। ट्रेलर देखने के बाद उनका लुक और डायलॉग डिलीवरी शानदार लग रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर से पहले उनके परिवार का ये सदस्य 'राम' का किरदार निभा चुका है। कपूर परिवार का पहला सुपरस्टार जिसने पौराणिक फिल्मों में निभाए अपने किरदारों से पहचान बनाई।जानिए कौन है जिसने रणबीर से पहले निभाया था राम का किरदार? अब आप सोचेंगे कि हम राज कपूर या उनके किसी बेटे के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन नहीं, इस परिवार में एक ऐसा भी कपूर था जो उस दौर में राज कपूर से बड़ा स...