नई दिल्ली, जनवरी 3 -- रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर का इंतज़ार हो रहा है। हाल में खबर सामने आई थी कि लीड एक्टर रणबीर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बीच विवाद हुआ है और इसलिए फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। लेकिन हाल में फिल्म से जुड़े शख्स की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं। टीम मिलकर फिल्म के बचे हुए हिस्से पर काम कर रही है। फिल्म का सारा काम मार्च तक खत्म करने की प्लानिंग की गई है। रणबीर और डायरेक्टर में कोई विवाद नहीं? मिड डे की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बीच कोई क्रिएटिव को लेकर विवाद नहीं हुआ है। फिल्म इतने बड़े स्तर पर बनाई जा रही है कि हल्की सी भी रुकावट देरी कर सकती है। ऐसे में पूरी टीम मिलकर काम कर रही है। इसके साथ ये भी बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.