नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर एक खास संकल्प लिया है। रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, इसलिए आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह और रणबीर मिलकर 20 स्कूलों के कायाकल्प में मदद करेंगे।कैसे करेंगे इन स्कूलों के कायाकल्प में मदद? आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह और रणबीर 'सेवा संकल्प अभियान' का समर्थन करते हुए मुंबई के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को ऐसा बनाया जाएगा, जहां बच्चों को पढ़ाई और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह पहल BMC की सिफारिशों के आधार पर की जाएगी। आलिया ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अ...