नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' से बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं। स्क्रीन पर रोमांटिक हीरो की इमेज बनाने वाले अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भूमिका में होंगे। ये ट्रेलर में राम के किरदार की झलक देखने के बाद यूजर्स उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब उन्हें एक अच्छा एक्टर बताया जा रहा है। इससे पहले आई फिल्मों में अपने काम के लिए उनकी खूब तारीफ हुई है। अपनी चार बेहतरीन फिल्मों के लिए तो एक्टर ने फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता था। जानिए किन फिल्मों के लिए रणबीर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना है खास फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना अपने आप में बहुत खास है। सालों से चली आ रही इस अवॉर्ड सेरेमनी ने दिलीप कुमार से लेकर नूतन, नरगिस जैस एक्ट्रेसेज क...