नई दिल्ली, जुलाई 19 -- रणबीर कपूर की रामायण का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म रिलीज की तैयारी शुरू हो चुकी है। 24 जुलाई को ट्रेलर दिखाया जाएगा। लेकिन उससे पहले दिल्ली में ग्रैंड रामायण:प्रथम संकल्प इवेंट हुआ। इस दौरान रणबीर कपूर ने राम के नाम से मशहूर एक्टर अरुण गोविल के लिए अपने प्यार और सम्मान को जाहिर किया। रणबीर ने अरुण गोविल के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उनके किरदार ने कई पीढ़ियों पर असर छोड़ा।अरुण गोविल को बताया प्रेरणा अरुण इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अरुण गोविल के लिए एक इमोशनल स्पीच दी। उन्होंने बताया कि रामानंद सागर की रामायण में उनके किरदार राम ने हर पीढ़ी की ऑडियंस को प्रभावित किया है। वो खुद के किरदार की तुलना अरुण गोविल के राम वाले किरदार से नहीं कर सकते हैं। राम का किरदार उनके लिए प्रेरणा और वो उम्मीद करते हैं ज...