नई दिल्ली, अगस्त 6 -- रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। ये फिल्म दिवाली से दो दिन पहले यानी 6 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आपको शायद ये बात पता नहीं होगी कि इस फिल्म से पहले भारतीय सिनेमाघरों में महाकाव्य रामायण पर बनी दूसरी फिल्म भी दस्तक देने वाली है। जी हां, इस फिल्म का नाम 'वाल्मीकि रामायण' है।कौन बना रहा है 'वाल्मीकि रामायण'? भावना तलवार के निर्देशन में बनी फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' 02 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के आधार पर ये फिल्म महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई असली रामायण पर आधारित होगी और उसकी कहानी को बहुत ही सीधे, सच्चे और सुंदर तरीके से पर्दे पर दिखाएगी। 'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब आ रही है रणबीर कपूर और यश की फिल्म'बाहुबली' के...