नई दिल्ली, अगस्त 1 -- रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रामायण बनाने में अपने 4000 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। विदेश से VFX के लिए लोगों को बुलाया गया है। लेकिन इन सब से परे इस फिल्म की कास्ट लोगों पर छाप छोड़ती नजर आ रही है। रामायण में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का एक एक्टर अहम किरदार में नजर आने वाला है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सौरभ सचदेव हैं।रामायण में एनिमल का ये एक्टर कुछ साल पहले रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉबी देओल के गूंगे किरदार अबरार के साथ आबिद नाम का एक किरदार नजर आया था। ये किरदार एक्टर और एक्टिंग सिखाने वाले कोच सौरभ सचदेव ने निभाया था। वो अबरार की आवाज बने थे और अंत तक उनके साथ नजर आए थे। अब सौरभ, रणबीर कपूर की र...