नई दिल्ली, जुलाई 19 -- रणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है। फिल्म की ग्रैंड कास्ट और एक बड़े प्रोजेक्ट को स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है। हाल में दिल्ली में फिल्म का एक्सक्लूसिव ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। ये ट्रेलर मीडिया और कुछ खास हस्तियों को दिखाया गया। इस दौरान होस्ट और फिल्म पर काम कर रहे कवि कुमार विश्वास ने मौजूद लोगों से फोन का इस्तेमाल नहीं करने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन नियमों को तोड़ते हुए अब ये ट्रेलर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है।फिल्म का लीक हुआ ट्रेलर X पर रामायण के ट्रेलर का लीक हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में दहाड़ते हुए रावण को दिखाया गया है। अगले सीन में राम की आंखों पर पट्टी बंधी है और वो बाण चलाते दिख रहे हैं। कैकयी के किरदार में लारा दत्ता की एक झलक ...