नई दिल्ली, जनवरी 2 -- रणबीर कपूर ने पिछले साल अपने लाइफस्टाइल ब्रैंड की शुरुआत की है। जब रणबीर कपूर ने ब्रैंड ने इसकी शुरुआत की तो लोगों ने ब्रैंड के नाम की खूब चर्चा की थी। रणबीर कपूर के ब्रैंड का नाम है आरक्स (ARKS)। रणबीर कपूर के ब्रैंड नाम को लेकर अक्सर ये चर्चा होती रही कि उनके ब्रैंड नेम में आलिया भट्ट और राहा कपूर के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। हालांकि, अब रणबीर कपूर ने बताया है कि उन्होंने अपनी ब्रैंड का नाम आरक्स क्यों रखा। इसका कोई लेना देना आलिया भट्ट या राहा से नहीं है।ARKS के बारे में रणबीर कपूर ने की बात ARKS के आधिकारिक इंस्टाग्रेम पेज पर लिखा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपने ब्रैंड के बारे में बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो किसे फैशन आइकन के तौर पर देखते हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी बत...