आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर के अलकोर में शुक्रवार को महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज का डीलर्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कंपनी के प्रमुख ब्रांड सलोनी (सरसों तेल व सोया बड़ी) और स्टेफिट (रिफाइंड तेल) के बारे में बताया गया। डीलर मीट में कंपनी ने अपने फूड पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सोया चंक्स भी लॉन्च किया। कार्यक्रम में झारखंड समेत आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में डीलर्स और ट्रेड पार्टनर्स शामिल हुए। इस दौरान कंपनी ने अपने भविष्य की रणनीति भी साझा की। इसके तहत टीवी, डिजिटल और रिटेल स्तर पर बड़े पैमाने पर मार्केटिंग व ब्रांडिंग अभियान चलाने की योजना है। जिससे ब्रांड की पहुंच और पहचान को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में नेशनल सेल्स मैनेजर दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कंपनी की बढ़ती उत्प...