बोकारो, अगस्त 27 -- बोकारो,वरीय संवाददाता। बीएसएल के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 24 और 25 अगस्त को दो दिवसीय 'रणनीति-बिजनेस गेम्स' प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीएसएल के अलावा एसआरयू, माइंस और कोलियरीज की 40 टीमों के अधिशासी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एआईएमए, नई दिल्ली के अधिकारियों ने भी भाग लिया। पहले दिन 20-20 टीमों के बीच रणनीतिक मुकाबले हुए, जिनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली 16 टीमों ने अगले चरण में जगह बनाई। दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबलों के बाद बीएसएल की चार टीमों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। एचएसएम एवं सीएमएम-सीटीएस के राहुल रंजन पांडा, राहुल सिंह और ओवैस अहमद की टीम प्रथम रही। नगर-सेवा (विद्युत) एवं मानव संसाधन के आशुतोष कुमार, जय किशन साहू और रूपमनी लाल खे...