मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि बेहतर रणनीतिक कौशल के कारण ऑपरेशन सिंदूर में भारत को अभूतपूर्व सफलता मिली। यह भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और उसके विभिन्न अंगों के बीच स्थापित उत्कृष्ट समन्वय की मिसाल है। मनोविज्ञान विभाग के डॉ. ऋतुराज कुमार ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इससे विश्व भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने सामरिक बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस मिशन का मूल उद्देश्य आतंकी संगठनों की कमर तोड़ना था। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से भारतीय सेना के अदम्य साहस को दिखाया इसे सेना ने अपनी सू...