चतरा, अगस्त 27 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव संपन्न हो गया। मयूरहंड पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह निर्वाचित किए गए हैं। नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस पैक्स में कुल 313 मतदाता हैं। जिसमें 242 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न किया गया। शशि प्रमोद लाल को 69, रणधीर सिंह को 116, जगरनाथ साव को 47 और राजू पांडे को 6 मत प्राप्त हुए है। चार वोट रद हुए हैं। नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...