धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता शहीद रणधीर वर्मा को उनके 35वें शहादत दिवस पर तीन जनवरी को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री डॉ भारती बंधु की विशिष्ट गायन शैली सुनने को मिलेगी। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद के सांसद ढुलू महतो करेंगे। धनबाद के विधायक राज सिन्हा और झरिया की विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद रहेंगी। 3 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से श्रद्धांजलि सभा रणधीर वर्मा चौक स्थित शहीद की आदमकद प्रतिमा के समक्ष होगा। संगीतमय श्रद्धांजलि सभा से पूर्व सशस्त्र पुलिस की ओर से शहीद को सलामी दी जाएगी। डॉ भारती बंधु की गायकी को भारती बंधु शैली कहा जाता है, जो दुनिया में अपनी तरह की इकलौती शैली मानी जाती है। यह उनके पारिवारिक विरासत से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.