बेगुसराय, मार्च 31 -- बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में एक से 12 अप्रैल तक बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 सेंट्रल जोन का मुकाबला खेला जाएगा। यह जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार एवं सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर की टीम शामिल हैं। सेंट्रल जोन के मुकाबले का उद्घाटन मुकाबला सुपौल बनाम खगड़िया के बीच सुबह आठ बजे से होगा। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार एवं आयोजन समिति के संयोजक निराला आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...