नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। अब रणदीप हुड्डा ने बेटी का चेहरा और उसका नाम भी रिवील किया है। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बेटी की तस्वीर और नाम को फैंस को बताया है। फैंस रणदीप के इस पोस्ट पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। रणदीप और लिन ने 4 हफ्ते पहले प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया था। रणदीप ने अपनी नन्ही परी का नाम न्योमिका रखा है।रणदीप हुड्डा ने रिवील किया बेटी का नाम और चेहरा रणदीप हुड्डा ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दो तस्वीरों में रणदीप की पत्नी लिन लैशराम नन्ही न्योमिका को गोद में लिए हैं। पहली तस्वीर के साथ रणदीप ने एक ऑडियो भी शेयर किया है। इस ऑडियो में रणदीप बेटी न्योमिका को उसके नाम से बुलाते सुनाई ...