रणथंबोर एक्सप्रेस के पहिए से अचानक निकला धुंआ, मच गई अफरा-तफरी; ट्रेन से नीचे उतरे यात्री
रतलाम, जून 18 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, इंदौर से जोधपुर जा रही रणथंभौर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12465 में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक जनरल कोच के नीचे से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, यह घटना सुबह करीब पौने 10 बजे लूणी-रीछा स्टेशन के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं उठते ही किसी यात्री ने आग लगने की आशंका जताई, जिससे कोच में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई, ट्रेन रुकते ही कई यात्री अपना सामान लेकर जल्दबाजी में नीचे उतर गए और बड़ी संख्या में लोग पटरियों पर पहुंच गए, घटना के दौरान दूसरी लाइन पर भी एक ट्रेन खड़ी थी, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, लोको पायलट द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के कारण पहियों के पास से धुआं निकला हो सकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.