देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। जमशेदपुर में चल रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को उत्तराखंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 173 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए अपने पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान कुणाल चंदेला 64 रन बना कर खेल रहे हैं। उनके साथ जगदीशा सुचिथ 10 रन पर खेल रहे हैं। ओपनर बल्लेबाज अवनीश सुधा ने 64 और भूपेन लालवानी ने 24 रनों का योगदान दिया। जबकि लक्ष्य रायचंदानी महज 7 रन ही बना सके हैं। झारखंड की पहली पारी शुक्रवार को 235 रन पर सिमट गई थी। उत्तराखंड अभी भी झारखंड की पहली पारी के स्कोर से महत्वपूर्ण बढ़त लेने से 55 रन दूर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.