नई दिल्ली, फरवरी 28 -- रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन खत्म हो चुका है। अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी तक चले इस टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर ने अपना कब्जा जमाया। कश्मीर की टीम ने 67 साल के इतिहास में पहली बार यह खिताब अपने नाम किया है और इतिहास रच दिया है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दौरान कई खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स किन पांच बल्लेबाजों ने लगाए हैं आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड पांडुचेरी के अमन हकीम खान के नाम है, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर तबाही मचा दी है। अमन ने इस सीजन में कुल 27 छक्के जड़े हैं, जो उनकी पावर हिटिंग क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने 11 पारियों में 113.46 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी की सबसे...