नई दिल्ली, जनवरी 28 -- दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी और बल्लेबाज प्रियांश आर्य को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास मैचों के लिए भारत 'ए' टीम में शामिल किया गया है, जिससे वे गुरुवार से मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मैच का हिस्सा नहीं होंगे। 'एमसीए-बीकेसी' मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में आयुष दोसेजा दिल्ली की कप्तानी करेंगे। भारत 'ए' टीम दो फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद वह बेंगलुरु रवाना होगी, जहां वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नामीबिया से भिड़ेगी। बडोनी को इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह हालांकि प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके थे। दिल्ली की रणजी टीम: आयुष दोसेजा (कप्तान), सनत सांगवान, वैभव कांडपाल, सुमि...