विकासनगर, मार्च 1 -- जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग से खत देवघार को जोड़ने वाले रडू-मुंधौल मोटर मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने यातायात के लिए परिवहन निगम की बस संचालन के लिए एमडी परिवहन निगम को ज्ञापन प्रेषित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में परिवहन विभाग की बस चलने से लोगों को यातायात सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में तिलक राणा, कल्याण सिंह, बलबीर सिंह, सैन सिह, राहूल, सुजाइक, लायकराम, दीपचंद जोशी, प्रताप सिंह जोशी, सुरेन्द्र, कुंवर सिंह, चंदन सिह, बबलू, बिक्रम, संदीप राणा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...