बागपत, मार्च 16 -- चांदीनगर। रटौल नगर पंचायत पद पर जुनैद फरीदी का नामांकन पत्र निरस्त होने व चुनाव शून्य घौषित हो जाने के बाद दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी हाजी मुन्तजिर को चेयरमैन पद की शपथ दिलाई गई। सोमवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद चेयरमैन हाजी मुन्तजिर ने कहा कि कस्बे का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कस्बे के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान होगा। नगर पंचायत आने वाले हर नागरिक को सम्मान दिया जाएगा। शासन और जिला अधिकारी के निर्देश पर सोमवार की सुबह एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा ने शपथ दिलाई। पद और गोपनियता की शपथ लेने के बाद हाजी मुन्तजिर ने रटौल की जनता को धन्यवाद दिया। कहा कि रटौल की जनता के हित के लिए कोर्ट गए थे। दो साल ...