बागपत, जून 23 -- चांदीनगर। रटौल क्षेत्र के नगलाबहेड़ जंगल से अज्ञात चोर 28 खम्बों से लाखों का बिजली का तार चोरी कर ले गये। जई संदीप यादव नें अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रटौल क्षेत्र में बिजली के तार और नलकूपो पर चोरी करने का गेंग सक्रिय है। रात में अज्ञात चोरो नें नगंला बहेड़ के जंगल से सुरेन्द्र के नलकूप से सोनम के नलकूप तक और मुकेश के नलकूप से संजय के नलकूप तक 28 खम्बों से लगभग 5500 मीटर बिजली का तार चोरी कर ले गये। सुबह जब किसान खेतो पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। यह भी पढ़ें- जमालपुर में चोरों ने दस किसानों के ट्यूबवेल और सोलर प्लेटों के तार चोरी किसानों नें तुरंत रटौल बिजलीघर पर इसकी सूचना दी। किसान सोनम नें बताया की इस समय धान बोने की फसल का कार्य चल रहा है लेकिन नलकूप ठप हो चुके हैं। जई संदीप यादव नें थानें में ...