नवादा, मई 7 -- नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर करिगांव स्थित टोल प्लाजा के समीप रजरप्पा से आ रही यात्रियों से भरी कार एक हाइवा से टकरा गयी। इसमें कार पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे की बतायी जाती है। कार पर सवार सभी लोग नालंदा के रहने वाले बताये जाते हैं और रजरप्पा से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच टोल प्लाजा पर कार पीछे से एक हाइवा से जाकर टकरा गयी। मृतक की पहचान नालंदा जिले के दोसुत थाना क्षेत्र के कोरनावां बाजार निवासी अरविंद यादव के 26 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में महीप कुमार, सूरज कुमार, अखिलेश कुमार, लालचंद कुमार व लालटुन यादव शामिल हैं। सभी नांलदा जिले के वेना थाना क्षेत्र के विरनामा गांव के रहने वाले बताये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.