नवादा, जून 15 -- नवादा खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में बिना ई-चालान के एक हाइवा को जब्त कर लिया। घटना 13 जून की देर रात 12 बजे के बाद की बतायी जाती है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू परिवहन मामले में प्राथमिकी दर्ज, जब्त ट्रैक्टर के चालक-मालिक पर कार्रवाईजब्त हाइवा और गिरफ्तारी मौके से जब्त हाइवा को धमकी देकर छुड़ाने व रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट से अवैध रूप से पत्थर लदे ट्रकों की इंट्री कराने के आरोप में एक माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कई संदिग्धों के मोबाइल नंबर से युक्त एक मोबाइल जब्त कर ली गयी है। गिरफ्तार ललन कुमार रजौली के चितरकोली के अर्जुन यादव का बेटा बताया जाता है। खनन विभाग की टीम देर रात गुप्त सूचना पर खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व में कोडरमा-रजौली एनएच-20 पर रामदासी गांव के समीप छापेम...