रजौली में गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
नवादा, सितम्बर 7 -- उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के आलोक में जिले के गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में रविवार को रजौली अनुमंडल में छात्राओं की सुरक्षा का भौतिक सत्यापन किया गया।
छात्राओं की सुरक्षा की जांच अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी एवं निजी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रजौली एवं एएनएम कॉलेज रजौली का निरीक्षण किया। संयुक्त टीम में एसडीपीओ मो. शाहनवाज अख्तर, सीओ मो. गुफरान मजहरी, थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के साथ अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।
सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच टीम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.