नवादा, अप्रैल 4 -- रजौली। निज संवाददाता रजौली के सिमरकोल मोड़ के समीप ई-रिक्शा पलट जाने से कई लोग सड़क पर गिर पड़े और एक बच्चा ई-रिक्शा के नीचे दब गया। इस सड़क दुर्घटना में बच्चे के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। परिवार वाले तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां ड्यूटी में रहे डॉक्टर रौशन कुमार ने प्राथमिक जांच की। पर्ची में ड्रेसिंग करने का उल्लेख किया गया, लेकिन वास्तव में केवल एक सुई और पानी का बोतल देकर बच्चे को नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने से पूर्व ही बच्चे की मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे के मृत होने की पुष्टि की। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता समेत अन्य परिजन में मातम पसर गया। मृत बच्चे की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी रामाशीष कुमार के तीन वर्षी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.