नवादा, अप्रैल 8 -- डीएम के निर्देश पर टीम गठित कर नगर क्षेत्र में संचालित चार अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। मंगलवार की दोपहर बीडीओ संजीव झा के नेतृत्व में पीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार निराला एवं एसआई सचिन कुमार ने सेंटरों की जांच की। बीडीओ ने बताया कि रजौली में संचालित कई अल्ट्रासाउंड संचालक सिर्फ चिकित्सक द्वारा समर्पित कागजातों के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं, किंतु संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर में नहीं आते हैं। अन्य व्यक्तियों द्वारा अल्ट्रसाउंड सेंटर का संचालन किया जा रहा है। वहीं कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटर ऐसे भी हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और वे अवैध रूप से सेंटर का संचालन कर रहे हैं। इसी विषय वस्तु को लेकर डीएम के निर्देश पर रजौली में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। पीएचसी प्र...