नवादा, अप्रैल 11 -- वन विभाग द्वारा हाथियों को गोविन्दपुर से निकालने के लिए गुरुवार की पूरी रात विशेष अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप हाथियों के झुंड को झारखंड के कोडरमा की सीमा से सटे रजौली के झेरकी-तेलमो-करनपुर जंगल में शुक्रवार की सुबह शिफ्ट कर दिया गया। इस अभियान में रेस्क्यू टीम का नेतृत्व कर रहे नवादा के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ कुमार कृष्णा जख्मी हो गये। अंधेरे में जंगलों में उनका पैर एक गड्ढे में पड़ गया। जिससे वे गिर पड़े और उनके पैर में फ्रैक्चर में आ गया। उन्हें शुक्रवार को नवादा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविन्दपुर से लेकर रजौली तक करीब 20-25 किमी जंगलों में बांकुड़ा की टीम के साथ नवादा, रजौली, कौआकोल के रेंज पदाधिकारियों के अलावा जमुई जिले की वन विभाग की टीम भी शामिल थी। दो हाथी छूट गये गोविन्दपुर में ब...