रजौली चेकपोस्ट पर अवैध पत्थर लदे चार ट्रक जब्त, 31 लाख जुर्माना
नवादा, जुलाई 25 -- अवैध रूप से खनन, परिवहन व भंडारण की सूचना पर छापेमारी कर संयुक्त खनन टीम ने पत्थर लदे चार ट्रकों व हाइवा को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट की बतायी जाती है।
कार्यवाही की जानकारीगुप्त सूचना पर रजौली के एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन व जिला खनन विभाग के खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा, अंजनी कुमार व आजाद पासवान द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी। चेकपोस्ट के समीप एनएच-20 पर झारखंड की ओर से आ रहे सभी वाहनों को लघु खनिज से संबंधित परिवहन ई-चालान एवं अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास की जांच हेतु रोका गया। परंतु वाहनों के चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। चारों वाहनों को जब्त कर चेकपोस्ट पर लाया गया। सभी पर पत्थर लदा हुआ पाया गया।
वाहनों की जांच छापेमारी टीम द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.