नवादा, जनवरी 24 -- रजौली, एक प्रतिनिधि वसंत पंचमी सरस्वती पूजा के अवसर पर रजौली के हरदिया स्थित शृंगी ऋषि पहाड़ पर शुक्रवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रखंड के दर्जनों गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शृंगी ऋषि पहाड़ पर चढ़ाई कर केसरिया एवं लाल पताका फहराया। रामायण कालीन सप्तऋषि पहाड़ियों में से एक शृंगी ऋषि पहाड़ पर वसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना को लेकर उमड़ पड़ी थी। हजारों महिला-पुरुषों ने पहाड़ पर ध्वजारोहण किया और पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतें मांगी। कई निःसंतान दंपतियों ने पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए शृंगि ऋषि से प्रार्थना की। किवदंती है कि त्रेतायुग में जब राजा दशरथ का कोई संतान नहीं था तो उन्होंने महर्षि वशिष्ठ की सलाह पर शृंगि ऋषि से पुत...