नवादा, दिसम्बर 15 -- नवादा, कुमार गोपी कृष्ण। नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए जाने के बाद जिले में जश्न का माहौल है। खासकर रजौली के अमावां गांव के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। दरअसल, नितिन नवीन नवादा जिले के रजौली प्रखंड के अमावां गांव के मूल निवासी हैं। लिहाजा उनके परिवार के सदस्यों में खुशी की माहौल कायम हो गया। उनके परिवार के सदस्य रिश्ते में चचेरे भाई जितेंद्र सिन्हा ने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पहुंचे नितिन नवीन अमावां स्थित अपने पैतृक आवास भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने सिरा-पिंडा में विशेष पूजा कर आशीष प्राप्त किया था। इस दौरान वे भावुक भी दिखे थे। परिवार के सदस्यों के साथ अल्पाहार भी किया और अपने दादा के जमाने के दिनों की याद को ताजा किया था। जितेंद्र ने बताया कि निति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.