बांका, अप्रैल 25 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन के बाबा राजवनेश्वर नाथ महादेव के सौजन्य व स्वामी अग्मानंद जी महराज के सूक्ष्म सान्निध्य में जारी श्री-श्री 1098 शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ को लेकर अब श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे धीरे परवान चढ़ने लगी है। महारूद्र यज्ञ को लेकर पिछले चार दिनों से रजौन बाजार में अध्यात्म की गंगा बह रही है। यज्ञ हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित होते ही हवन व परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। एक तरफ जहां ओंकारेश्वर जी महराज लगातार श्री राम कथा का लगातार श्रवण कर रहे है, इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है वहीं दूसरी ओर श्री राधे महंत का प्रवचन सहित शिव महा पुराण के कथा का श्रवण लगातार दिन के 12 बजे से एक बजे तक, जबकि 1 बजे से तीन बजे तक बालमुकुंद पाठक उर्फ फकिरा बाबा शिव महा पुराण का पाठ करेंगे...