भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। बांका जिले के रजौन स्थित चकमा मोड़ में जमीन विवाद में मारपीट की घटना हुई। घटना में जख्मी बल्लो मंडल का मायागंज में इलाज किया जा रहा है। उसने बताया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने तीन मार्च की शाम उसकी पिटाई कर दी। उसने पुलिस को बताया है कि कई साल पहले जमीन का बंटवारा हो चुका है पर दूसरा पक्ष उस बंटवारे को मानने को तैयार नहीं है। उसी को लेकर विवाद होता रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...