बांका, जून 23 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड मुख्यालय से सोमवार को बाइक चोरी करते रंगे हाथों दबोचे गए चोर की निशानदेही पर रजौन पुलिस ने बाइक चोरी की तीन घटनाओं का उद्भेदन किया है। पुलिस के अनुसार रजौन के कठरंग निवासी अजीत कुमार ने चोरी की बाइक को गांव के ही मुकेश यादव के घर छिपा कर रखा था। 02 दिन पूर्व स्वच्छता पर्यवेक्षक रजौन के पड़घड़ी निवासी सौरभ कुमार की बाइक रजौन ब्लॉक परिसर से चोरी हो गई थी वहीं रजौन के खिड्डी निवासी कमलेश कुमार की भी बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों चोरी हुई बाइक बरामद कर ली है। रजौन के कठरंग निवासी अजीत कुमार ने उक्त चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामला यह है कि शनिवार की दोपहर स्वच्छता पर्यवेक्षक सौरभ कुमार की बाइक चोरों ने चोरी कर ली थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने रजौन थाना पुलिस से ...