बांका, मार्च 25 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना क्षेत्र के सोहानी मोड़ से सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने कुमार तुलसी नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो वाहन चोरी कर ली। स्कॉर्पियो घर के आगे बने शेड में खड़ी थी। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे वाहन मालिक रजौन के मोरामा गांव निवासी कुमार तुलसी जब जगे, तब उन्होंने अपनी वाहन को वहां नहीं देखा। पीड़ित वाहन मालिक ने रजौन थाना में इस घटना की जानकारी लिखित रूप से दी है। इसके करीब पांच माह पूर्व भी पुनसिया बाजार से सुधांशु शेखर झा की पिकअप गाड़ी चोरी हो गई थी, जिसे रजौन पुलिस ने चोरी की घटना के करीब डेढ़ माह बाद ही झारखंड राज्य के देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया था। इधर फिर वाहन चोरी की घटना घटने से वाहन मालिकों के बीच भय का माहौल है। पीड़ित का कहना है कि पूर्व में भी उसके समरसेब...