बांका, मार्च 25 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर कई संगीन आरोप है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अपर सचिव ने उन्हें निलंबित कर दिया हैं। आरोप है कि उन्होंने उपभोक्ताओं के परिसर में पुराना विद्युत कनेक्शन रहने के बावजूद एनडीएस श्रेणी में नया विद्युत कनेक्शन प्रदान कर उक्त विद्युत संबंध को डीएस में परिवर्तित कर 125 यूनिट का मुफ्त बिजली योजना का अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के आदेशों की अहवेलना, कर्तव्यहीनता एवं घोर कदाचार जैसे कार्य को भी अंजाम दिए। इसके लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूर्व के इनके ऊपर ऐसे संगीन आरोप भी लगते रहे है। उपभोक्ताओं का कॉल रिसीव नहीं करना औ...