बांका, मई 18 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना के समीप किसी चलती ट्रेन से गिरकर करीब 18 वर्षीय किशोर की मौत सोमवार को हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि रजौन थाना के समीप उक्त किशोर को जख्मी अवस्था में कुछ लोगों ने देखा। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म के निशान थे। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर अविवाहित युवती का शव बरामद घटना का विवरण आनन-फानन में स्थानीय लोगों प्रिंस, नीतीश, प्रीतेश आदि ने मानवता का परिचय देते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्थिति...