बांका, जनवरी 28 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के करसानी गांव में गणतंत्र दिवस की रात चोरों ने एक खाली पड़े घर में धावा बोलकर करीब पांच लाख की जेवर-जेवरात सहित कई कीमती सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित गृह स्वामी ऋचा सिंह घटना की रात अपने घर पर नहीं थी, उसके अनुसार वह अपने मायके रजौन थाना क्षेत्र के ही महादेवपुर गांव गई थी। पीड़िता ने रजौन थाना मेवलिखित आवेदन देकर कहा है कि वह अपने मायके गई थी। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब वह करसानी गांव अपने ससुराल पहुंची तो दो कमरे का ताला टूटा हुआ पाया, इसके बाद वह कमरे में प्रवेश की तो गोदरेज सहित कई सामान बिखरा हुआ पाया। ऋचा ने कहा है कि चोरों ने सोना-चांदी के जेवर सहित कपड़ा आदि कई कीमती सामानों की चोरी कर ली है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि ग्रामीणों के अन...