बेगुसराय, दिसम्बर 18 -- बेगूसराय, नगर संवाददाता। रजौड़ा उप डाकघर का लिंक 78 दिनों से फेल है। इस कारण इस उप डाकघर में उपभोक्ताओं के कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। इस डाकघर से जुड़े उपभोक्ताओं दूसरी डाकघर जाकर सेवा लेना पड़ रहा है। उपभोक्ता राम कुमार सिंह, देवानंद ठाकुर, जयंती देवी आदि ने बताया कि कई माह से इस डाकघर के कर्मी हमेशा लिंक फेल होने की बात कह लौटा रहे हैं। कब तक लिंक ठीक होगा, यह भी नहीं बताते हैं। इस कारण पैसे का जमा-निकासी भी नहीं हो रहा है। स्पीड पोस्ट सेवा भी नहीं मिल रहा है। डाकघर के कर्मी द्वारा बताया जाता है कि पिछले 27 सितम्बर से ही इस डाकघर का लिंक फेल है। लिंक आने पर ही कोई सेवा दी जाएगी। वहीं, इस डाकघर के कर्मियों ने बताया कि लिंक खराब रहने की लिखित और ऑनलाइन दोनों शिकायत कई बार की जा चुकी है। बावजूद लिंक ठीक नहीं किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.