अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया आरएस पुलिस ने रजोखर वार्ड संख्या तीन स्थित एक युवक के देसी कट्टा बरामद करते युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नौशाद पिता कमरुद्दीन है।पुलिस ने यह कार्यवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।अररिया आरएस पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रजोखर वार्ड संख्या तीन स्थित नौशाद अपने घर में देशी कट्टा छुपा कर रखा है। सुचना के बाद अररिया आरएस पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौशाद के घर पर छापामारी की। छापामारी के दौरान नौशाद के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। बरामद आग्नेयास्त्र के संबंध में नौशाद से वैध अनुज्ञप्ति या कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर थाना थाना लाया। पूछताछ के दौरान नौश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.