जामताड़ा, मई 7 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के भागाबांध गांव में बनकर तैयार बिजली पावर ग्रिड का जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को रानीडीह पंचायत के शिलदहा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। यह भी पढ़ें- जामताड़ा में मतदाता सूची से नाम हटाने की आशंका पर महागठबंधन को एकजुट होने की आवश्यकता: मंत्री इरफान अंसारीसौर ऊर्जा चालित योजना लघु सिंचाई प्रमंडल विभाग जामताड़ा की ओर से रजैया नदी में मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चालित उद्वह सिंचाई योजना निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में मंत्री ने कहा कि भागाबांध पावर ग्रिड शुरू होने से नारायणपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिले...