मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 के छात्रों को रजिस्ट्रेशन स्लिप नहीं मिल रहा है। इससे छात्रों का स्टूटेंड क्रेडिट रुक रहा है। रजिस्ट्रेशन स्लिप के लिए कई छात्र मंगलवार को विवि पहुंचे थे।एक छात्रा ने बताया कि निबंधन व परामर्श केंद्र में स्टूटेंड क्रेडिट कार्ड के लिए उसने आवेदन किया है। मेरी रसीद भी कट गयी है, लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए स्नातक का रजिस्ट्रेशन स्लिप मांगा जा रहा है। बीआरएबीयू में नयी व्यवस्था के तहत छात्रों को कॉलेज से रजिस्ट्रेशन स्लिप मिलना है। पहले विवि से ही रजिस्ट्रेशन स्लिप दिया जा रहा था। छात्रा ने बताया कि उसे बताया गया कि विवि से रजिस्ट्रेशन स्लिप नहीं मिलेगा, क्योंकि यहां छप नहीं रहा है। उसे यूएमआईएस से परीक्षा नियंत्रक के पास जाने को कहा गया। जब वह परीक्षा न...